Site icon News India Update

दिनेश अग्रवाल हुए भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने दी रणछोड़ की उपाधि, पढ़े पुरी खबर। NIU

दिनेश अग्रवाल हुए भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने दी रणछोड़ की उपाधि, पढ़े पुरी खबर। NIU

देहरादून ✍️NIU उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दअरसल आज पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं की ज्वाईनिंग कराई. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के अभी भी कई नेता उनके संपर्क में है जल्द अन्य कांग्रेसियों की भी पार्टी में ज्वाईनिंग कराई जाएगी।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2024/04/1000214413.mp4

वहीं…. दिनेश अग्रवाल के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली ने कहा की संघर्ष के समय रन छोड़ना रणछोड़ की निशानी है,
इसका सबसे सही उदाहरण वर्तमान में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल जी ने दिया है जब कांग्रेस द्वारा उनको विधायक बनाया गया कैबिनेट मंत्री बनाया गया मंडी का अध्यक्ष बनाया गया देहरादून मेयर का चुनाव लड़ाया गया इसके बावजूद भी वह संतुष्ट नहीं हुए तो यह आप सत्य मानिए कि कोई अन्य दल उनको संतुष्ट नहीं कर सकता, लोकसभा चुनाव के महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस पार्टी को धोखा देने का काम किया गया यह सोचने का विषय है कुछ ना कुछ तो ऐसा है जिसकी वजह से दिनेश अग्रवाल जी द्वारा भाजपा का दामन थामा गया सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस को पहले से अधिक मजबूत करने का काम करेंगे और इस लोकसभा के चुनाव धर्मपुर विधानसभा से हमारे प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जी को अधिक से अधिक मतों से जीतने का काम करेंगे।

Exit mobile version