Site icon News India Update

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सपत्नीक गंगोत्री धाम में लोक कल्याण के लिए प्रार्थना संदेश। NIU

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सपत्नीक गंगोत्री धाम में  लोक कल्याण के लिए प्रार्थना संदेश। NIU

राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड

राजभवन देहरादून/उत्तरकाशी, NIU उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान डा. श्रीमती सुदेश धनखड़ और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति के गंगोत्री आगमन पर तीर्थ पुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने उपराष्ट्रपति का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं उनकी पत्नी ने गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजन और अभिषेक कर गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने राज्यपाल के साथ गंगा तट पर जाकर पूजन कर देश की प्रगति व लोक मंगल की कामना की।

उपराष्ट्रपति गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और देवनदी गंगा की अविरल और निर्मल धारा के दर्शन से काफी अभिभूत दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को इस सीमांत क्षेत्र की विशिष्टताओं से भी अवगत कराया। गंगोत्री धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, मुकेश, मनु, कमलनयन, माधव सेमवाल आदि तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई।

उपराष्ट्रपति के आगमन पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान के द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल एवं स्थानीय उत्पाद तथा हर्षिल क्षेत्र का प्रसिद्ध सेब भेंट किया गया।

Exit mobile version