Site icon News India Update

उपराष्ट्रपति का उत्तराखण्ड दौरा आज, तीन धामों के करेंगे दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक चौबंद। NIU

उपराष्ट्रपति का उत्तराखण्ड दौरा आज, तीन धामों के करेंगे दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक चौबंद। NIU

देहरादून ✍️NIU उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उत्तराखंड दौरा आज

आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हेलीकाप्टर से लगभग 11 बजे जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगे जहां उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।।

इसके बाद वे हर्षिल के लिए रवाना होंगे और वहां से कार से गंगोत्री पहुंचेंगे।

दर्शन करने के बाद वे वापस जीटीसी आएंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे।

उपराष्ट्रपति शुक्रवार सुबह सात बजे केदारनाथ जाएंगे।

केदारनाथ से फिर बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

उपराष्ट्रपति के दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है मैदान से लेकर पहाड़ों तक में साशन ने कोई भी कौताही ना बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

Exit mobile version