Site icon
News India Update

इण्डिया गठबंधन की महारैली में पहुंचे “आप पार्टी उत्तराखंड” के नेता, जमकर किया विरोध प्रदर्शन, कहा तानाशाही व निरंकुशता की हदें पार हो रहीं हैं । NIU

इण्डिया गठबंधन की महारैली में पहुंचे “आप पार्टी उत्तराखंड” के नेता, जमकर किया विरोध प्रदर्शन, कहा तानाशाही व निरंकुशता की हदें पार हो रहीं हैं । NIU

प्रेस विज्ञप्ति NIU: आज तानाशाही व निरंकुशता के विरूद्ध दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित इण्डिया गठबंधन की महारैली मे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व मे आम आदमी पार्टी उत्तराखंड से सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कल रात्रि से ही बडी संख्या मे आप उत्तराखंड के नेताओ द्वारा महारैली मे सम्मिलित होने हेतु दिल्ली प्रस्थान करना आरंभ कर दिया था, प्रातः 9 बजे समस्त कार्यकर्ता गण सह प्रभारी उत्तराखंड व विधायक त्रिलोकपुरी रोहित मेहरौलिया के कार्यालय पर एकत्रित हुऐ व उसके पश्चात सभी सैकड़ो की संख्या मे रामलीला मैदान पहुँचे।

इस अवसर पर एस एस कलेर ने कहा की इण्डिया गठबंधन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक महारैली मे लाखो की संख्या मे आई जनता को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि भारत के 140 करोड लोगो ने तानाशाही को जड से उखाड फैंकने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कर भाजपा सरकार ने अपने ताबूत मे आखिरी कील ठोकने का काम कर लिया है INDIA गठबंधन देश के सभी राज्यों भारी बहुमत मे जनादेश प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है जनता के चुने हुए नेता को मुख्यमंत्री जैसे संविधानिक पद पर आसीन होने के बाबजूद जेल में डालना पूरी तरह से तानाशाही है, पूरा देश आज लोकतंत्र की हत्या होते हुए देख जिसका परिणाम भाजपा को भुगतना ही पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डी के कौटिल्य, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव कुलवंत सिंह, मंजू तिवारी,जगतार बाजवा, डाॅ• शोएब अंसारी, जितेन पंत,जनार्दन, दीपक पाण्डे, श्रीकांत खण्डेलवाल, राव फाजिल आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version