Site icon News India Update

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की शिष्टाचार भेंट। NIU

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की शिष्टाचार भेंट। NIU

देहरादून NIU ✍️अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ उत्तराखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और राजनीति में चल रही उथल-पुथल को लेकर भी चर्चा हुई।

भेंट के दौरान प्रदेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम, जनहित से जुड़े विषयों तथा सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। गौरव खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश के हित और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, सनातन परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास और जनहित के लिए सकारात्मक संवाद जारी रहना चाहिए।

Exit mobile version