भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 22 अगस्त को राज्य के देहरादून, टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, उधम सिंह नगर व पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है जहां देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव दौर होने की संभावना है।
साथ ही मौसम विभाग ने 24 अगस्त को देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव दौर होने तथा हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है । मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को राज्य के देहरादून, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की है ।
मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव से अति तीव दौर होने की संभावना है । मौसम विभाग ने 27 अगस्त के लिए भी मौसम की संभावना व्यक्त करते हुए राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना व राज्य के मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। इसके अलावा 28 अगस्त को के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना के अलावा मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

