Site icon News India Update

जाम से मचा हहाकार ,सिस्टम को जान से प्यारे है वीआईपी

जाम से मचा हहाकार ,सिस्टम को जान से प्यारे है वीआईपी

ऋषिकेश: वीकेड पर हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाले ट्रैफिक को छिद्दरवाला की ओर डायवर्ट करने से छिददरवाला बाजार में जाम की स्थिति बनी रही | जिससे स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पडा | ऋषिकेश मे पर्यटको की भारी भीड को देखते हुये पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार से ऋषिकेश जाने वाले ट्रैफिक को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट किया | इस बीच छिददरवाला क्षेत्र मे हाईवे मे कुछ देर लगा जाम से निकले के लिये एक एम्बुलेंस रास्ता खोजती रही। काफी देर तक जाम के बीच फंसी रही।

वही एक वीआईपी वाहन भी जाम से निकलने की फिराक में टॉय-टॉय का सायरन बजाती रही।
जाम में फंसे वीआईपी वाहन को निकलने के लिए ड्यूटी पर तैनात रायवाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वीआईपी वाहन को जाम से निकालने की जुगत लगाने में जुट गई।

जबकि मौत से जूझते तीमारदार की एम्बुलेंस जाम से पार पाने का रास्ता ढूंढती रही। इस तरह सिस्टम को जान प्यारे हैं वीआईपी।
एएसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि तपोवन और नटराज में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के कारण नेपाली फार्म से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जिस कारण कुछ देर छिद्दरवाला में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था। जिस पर कुछ देर में काबू पा लिया गया है।वही निर्वतमान ग्राम प्रशासक कमलदीप कौर ने बताया कि वीकेड पर पर्यटकों को छिददवाला की ओर डायवर्ट करने से स्थानीय लोगों की परेशानी भी बढ रही है |

Exit mobile version