Site icon News India Update

मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी में विभिन्न संस्थाओं और विभागों ने किया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी में विभिन्न संस्थाओं और विभागों ने किया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

रिपोर्टर- सुनील सोनकर

मसूरी।  मसूरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और विभागों द्वारा वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर पालिका, वन विभाग, स्कूलों, और स्थानीय संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की। मसूरी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक कर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।

वही मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानो ने आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के साथ आईटीबीपी के कैंप में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसमें कूड़ा उठाने, सफाई करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उपायों पर जोर दिया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई।मसूरी पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने र्प्यावरण दिवस पर आयोजित विभिन्न आयोजन की सराहना की और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों से पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ती है और समुदाय में सकारात्मक बदलाव आता है।

Exit mobile version