Site icon News India Update

उत्तरकाशी मैं गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गिनाई अपनी उपलब्धियां और बताई कांग्रेस की कमियां ।

उत्तरकाशी मैं गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गिनाई अपनी उपलब्धियां और बताई कांग्रेस की कमियां ।

2022 विधानसभा चुनावों चलते आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवभूमि उत्तराखंड की उत्तरकाशी पहुंचें
जहां उन्होंने केंद्र और राज्य के विकास कार्यों को गिनाया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोगों को अब राजनीति बारीकी से समझ़ने की जरूरत है। विधान सभा का यह चुनाव उत्तराखंड को अगले दौर में सही विकास के रास्ते पर ले जाने का होगा।

यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब तक जो कार्य हुआ वह भाजपा ने किया और आगे भी भाजपा ही करेगी।
आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी स्थित हेलीपैड मातली पहुंचे। यहां से बाइक व कारों के जमावड़ो के संग काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान विश्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जिसके बाद वह रामलीला मैदान में पहुंचे।
यहां सुप्रसिद्ध गायिका भारत रत्न लत्ता मंगेशकर जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरना उन्होंने तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान, केदार सिंह रावत, दुर्गेश लाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद करके की। जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को वीर भूमि भी बताया। यहां के लाखों सैनिक प्रहरी के रूप में देश की सुरक्षा में डटे है। उन्होंने वीर सैनिकों को नमन करते हुये कहा कि सैनिकों के सम्म्मान के लिये उत्तराखंड में सैन्य धाम की स्थापना की गई है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभा में जुटी भीड़ से उन्हें पूरा विश्वास है कि गंगोत्री सीट से भाजपा प्रतयाशी सुरेश चौहान के साथ ही यमुनोत्री और पुरोला से भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के रिर्पाेट कार्ड की जो प्रथा है, उसे भाजपा प्रत्याशी ही जारी रख सकता है। कांग्र्रेस का कोई भी नेता अपना रिर्पाेट कार्ड जनता के समक्ष नहीं रख सकता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुये नड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे अवश्य पूरा करती है। भाजपा गरीब, वंचित, शोषित समाज के अंतिम पायादान पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जब जनधन खाते खुलवाये तो काग्रेस ने इसका मजाक उड़ाया। लेकिन आज जनता को इसका सीधा फायदा हो रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

Exit mobile version