Site icon News India Update

उत्तराखंड क्रांति दल ने बढ़ाया अपना कुनबा, समाजसेवी राजेंद्र पंत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ यूकेडी की जॉइन । NIU

उत्तराखंड क्रांति दल ने बढ़ाया अपना कुनबा, समाजसेवी राजेंद्र पंत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ यूकेडी की जॉइन । NIU

✍️ देहरादून NIU
उत्तराखंड क्रांति दल ने विलुप्त होती जा रही पार्टी में जान फूंकने की एक बार फिर से कोशिश की है, इस कोशिश में उत्तराखंड क्रांति दल ने आज बड़े धूमधाम के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पंत को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से जोड़ा या यूं कहें कि एक प्रकार से उत्तराखंड क्रांति दल ने आज अपने कुनबे में बढ़ोतरी की है।
आपको बता दें की सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पन्त ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड बचाओ पदयात्रा निकालते हुए राज्य आंदोलनकारी शहीद स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए  शहीद स्मारक तक पदयात्रा कर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हुए उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राजेन्द्र पंत ने उत्तराखंड प्रदेश को बचाने हेतु एवं आम जनमानस के साथ हो रहे अत्याचार एवं अन्याय के विरुद्ध लड़ने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली है। यह इस प्रदेश के लिए एक शुभ संकेत है।

राजेंद्र पंत ने कहा कि प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैण से लेकर उत्तराखंड के 22वर्षों के तमाम भ्रष्टाचार एवं सभी विभागों की अनियमितताओं के साथ साथ चरम पर पहुंची बेरोजगारी का विरोध करने के लिए हमें उत्तराखंड क्रांति दल में आना पड़ा क्योंकि दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार इस पर प्रदेश का भला कभी नहीं कर सकती, और ना ही इस प्रदेश के भले के लिए सोच सकती हैं।
 यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल  ने कहा कि अगर इस प्रदेश को बचाना है तो उत्तराखंड क्रांति दल के हर एक सैनिक को धरातल पर कार्य करना होगा। साथ ही नेक नियत वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा, तभी इन भ्रष्ट नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों की ईट से ईट बजाने का काम किया जा सकेगा।

Exit mobile version