Site icon News India Update

उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, कमजोर पैरवी और जांच में लापरवाही का लगाया आरोप । NIU

उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका सरकार का पुतला, कमजोर पैरवी और जांच में लापरवाही का लगाया आरोप । NIU

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ यूकेडी का प्रदर्शन फूंका पुतला

उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा ने आज उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर जमकर नारेबाजी की।

 देहरादून के द्रोण चौक में यूकेडी के पुतला दहन कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ कमजोर पैरवी तथा जांच एजेंसियों और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ जमकर आग उगली।

 उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय युवा मोर्चा प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल भी इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल थे।

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से किरन नेगी के हत्यारे बरी हो गए, जबकि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी से सभी उत्तराखंड वासियों और अंकिता के परिजनों का भरोसा खत्म हो चुका है। सबूतों को एक-एक करके नष्ट किया जा रहा है और इस केस को किरन नेगी के केस से भी काफी कमजोर बनाया जा रहा है।

Exit mobile version