Site icon News India Update

उत्तराखंड के इस लाल ने कर दिया कमाल, Road to UFC में लहराया तिरंगा, जीती Ultimate Fighting Championship । NIU

उत्तराखंड के इस लाल ने कर दिया कमाल, Road to UFC में लहराया तिरंगा, जीती Ultimate Fighting Championship । NIU

दीप मैठाणी NIU✍️
उत्तराखंड उत्तरकाशी के अंशुल जुबली ने बीते रविवार को लास वेगास में Road to UFC के लाइटवेट फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के जेका सेरागिह को हराया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खिताब को जीतने वाले अंशुल जुबली दूसरे शख्स बनें हैं, वहीं उत्तराखंड से वे अकेले ऐसे लाल हैं।
इससे पूर्व में भरत खंडारे ने UFC अनुबंध जीता था, अंशुल जुबली ने दूसरे दौर में इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ नॉकआउट जीत के साथ इतिहास दोहराया है, और विदेशी धरती पर तिंरगा लहराया है, अंशुल की इस जीत से पूरे देश को एक बार फिर गौरवान्वित होने का मौका मिला है।

Photo Credits: Anshul Jubli


अंशुल जुबली ने बताया की “हमारा गेमप्लान दूरी बनाए रखना था, उसे जमीन पर पिन करना था और हावी होना था और यही हमने किया है। हमने इस लड़ाई में दबदबा बनाया है और साबित कर दिया है कि हम यहां क्यों हैं। मैं देश को गौरवान्वित करने जा रहा हूं: “Anshul Jubli”

27 वर्षीय अंशुल को शुरुआती दौर में बाई मिली थी जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने वजन कम किया और फिर उन्होंने सेमीफाइनल में विभाजित निर्णय से दक्षिण कोरिया के क्यूंग प्यो किम को हराया था। “Ultimate Fighting Championship Winner 2023 Anshul Jubli”

Photo Credits: Anshul Jubli

अंशुल ने अपना MMA डेब्यू 2015 में किया था और तब से एमेच्योर और प्रो लेवल में कभी नहीं हारे हैं हर मुकाबले में सदैव अपराजित रहें हैं। वह वर्तमान में पेशेवर सर्किट में सात प्रोफेशनल मैचों की जीत के साथ आगे बढ़ रहें हैं।

Result: Anshul Jubli beat Jeka Seragih via TKO (ground and pound) – Round 2 – 3:44 minutes

Exit mobile version