Site icon News India Update

छिददरवाला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

छिददरवाला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

छिददरवाला: छिददरवाला मैन चौक पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात्रि एक और दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसका वीडियो भी अब सामने आ गया है। इस हादसे ने एक बार फिर चौक की खतरनाक स्थिति को उजागर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, छिददरवाला ट्रैफिक लाइट पर एक बाइक चालक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान देहरादून की ओर से तेज गति से आ रही वॉल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय वहां एक अन्य स्कूटी चालक भी खड़ा था, जो बस की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छिददरवाला मैन चौक पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस चौक पर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Exit mobile version