Site icon News India Update

नववर्ष के प्रथम दिन आला अधिकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी मिलने पहुंचे । NIU

नववर्ष के प्रथम दिन आला अधिकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी मिलने पहुंचे । NIU

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।

सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दीं तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

DGP
मुख्य सचिव

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंदबर्द्धन, डीजीपी श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

Exit mobile version