Site icon News India Update

चारधाम यात्रा में हुआ था बड़ा हादसा, गर्दन कटने से सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर की हुई थी मौत, आज हुआ अंतिम संस्कार | NIU

चारधाम यात्रा में हुआ था बड़ा हादसा, गर्दन कटने से सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर की हुई थी मौत, आज हुआ अंतिम संस्कार | NIU

देहरादून NIU ✍️ केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) शुरू होते ही सामने आया बड़ा दर्दनाक हादसा। एक युवक की हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम अमित सैनी बताया जा रहा है। ये सैनी उत्तराखंड के सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर थे। रिपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान जब अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे तो टेल रोटर (पीछे के पंखे) की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उनकी मौत (Accidental Death) हो गई। हेलीपेड पर हादसे के दौरान उत्तराखंड सिविस एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे। इंस्पेक्शन के दौरान ये हादसा हुआ।

केदारनाथ बाबा के दर्शन 25 अप्रैल से खुलने जा रहे हैं जिसके लिए प्रसाशन ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो गया है, वहीं अमित सैनी का आज रुड़की में अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान आला अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version