Site icon News India Update

आम आदमी पार्टी का बढ़ता कारवां, अब रूड़की में किया गया संगठन विस्तार प्रदेश प्रभारी सहित, प्रदेश संगठन समन्यवयक हुए शामिल । NIU

आम आदमी पार्टी का बढ़ता कारवां, अब रूड़की में किया गया संगठन विस्तार प्रदेश प्रभारी सहित, प्रदेश संगठन समन्यवयक हुए शामिल । NIU

आज आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया तथा प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने रुड़की में एक कार्यक्रम में विकास शर्मा और उनके 50 साथियों को आम आदमी पार्टी की टोपी और माला पहना कर के पार्टी में शामिल किया।
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी नए साथियों को आम आदमी पार्टी परिवार का सदस्य बनाते हुए कहा कि लोग केवल दिल्ली और पंजाब में नहीं बल्कि उत्तराखंड में, हरियाणा में, हिमाचल में, गुजरात में और देश के अन्य राज्यों में अब आम आदमी पार्टी को भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा देश में फैलाई गई आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ आम आदमी खड़ा होकर केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए मन बना रहा है।

प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने 2 राज्यों में सरकार बनाकर के लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो उनके रोजमर्रा की जरूरत की अनेक प्रकार के प्रमाणपत्रों को घर पर बनाने की एक नई रीति शुरू करके एक ईमानदार सरकार की मिसाल पेश की है। दिल्ली में बिजली और पानी निशुल्क उपलब्ध कराने के साथ सरकारी स्कूलों में विश्व स्तर की बेहतरीन शिक्षा का जो मॉडल दिल्ली सरकार ने पेश किया वह अपने आप में केवल देश में नहीं बल्कि दुनिया में मिसाल है। इसलिए गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ाव बना रहे हैं।

Exit mobile version