Site icon News India Update

थत्यूड़ बाजार के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, जानिए वजह ।

थत्यूड़ बाजार के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, जानिए वजह ।

थत्यूड़ बाजार के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाजार के नियमितीकरण हेतु पत्र लिखकर गुहार लगाई है, व्यापारियों की मांग है कि बाजार का नियमतिकरण किया जाए, व्यापारियों का मानना है कि इससे पलायन पर भी अंकुश लगेगा साथ ही लंबे समय से बाजार में दुकानदारी कर रहे लोगों को भी इसका फायदा होगा। आपको बता दें कि करीब छह दशक से यह थत्यूड़ बाजार जौनपुर ब्लॉक का प्रमुख बाजार है परंतु अभी तक इसका नियमितीकरण नहीं किया गया है जिसको लेकर अब व्यापारियों ने इस की गुहार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगाई है

Exit mobile version