Site icon News India Update

मसूरी में झूम उठीं तीज की रंगीनियाँ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया पर्व

मसूरी में झूम उठीं तीज की रंगीनियाँ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया पर्व

रिपोर्टर- सुनील सोनकर 

मसूरी।  मसूरी में बादलों की ओट से झांकती धूप और रिमझिम बरसात के बीच मसूरी की फिजाओं में रविवार को पारंपरिक लोकगीतों और महिलाओं की खिलखिलाहट गूंज उठी। अवसर था हरियाली तीज का, जिसे महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर बड़े हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ मनाया।

पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं, हाथों में मेंहदी, चूड़ियों की खनक और पैरों में बंधे पायल की रुनझुनकृमसूरी का हर कोना जैसे त्योहार के रंग में रंग गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा से हुई, जिसके बाद महिलाओं ने झूला झूलते हुए गीतों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण को जीवंत बना दिया।

जसबीर कौर ने कहा, तीज का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, विशेषकर महिलाओं के लिए। यह दिन नवविवाहित बेटियों के लिए बहुत ही खास होता है, जब वे अपने मायके आती हैं, सजती-संवरती हैं, और झूले पर झूलती हुई अपनी सखियों के संग खुशियाँ बांटती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दाम्पत्य सुख की कामना करती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि स्त्री जीवन की कोमल भावनाओं, प्रेम, सौंदर्य और परंपरा का उत्सव है। ष्ऐसे पर्व हमारे समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने और उनकी खुशियों को मनाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर मौसम ने कई बार करवट ली, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के जोश और ऊर्जा में कोई कमी नहीं आई। जैसे ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई, महिलाएं खुले मैदान में भीगती हुई भी नाचती रहीं। लोकगीतों की धुन पर थिरकती उनकी पायलें, उत्साह और समर्पण की प्रतीक बन गईं।जसबीर कौर ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को इन सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ना भी है। हम चाहते हैं कि हमारी बेटियाँ और बहुएँ भी इन परंपराओं को अपनाएँ और आगे बढ़ाएँ।”

Exit mobile version