Site icon News India Update

लक्ष्य पब्लिक स्कूल छात्रा की मौत

लक्ष्य पब्लिक स्कूल छात्रा की मौत

जलालिया बरियर पर स्कूल बस पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा

एंकर-विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वाढवाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकराने में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया ,घायल छात्रा का जीवनगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार वाढवाला स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया वन विभाग के बैरियर पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकराई । बस के पेड़ से टकराते‌ ही बच्चों में कोहराम मच गया दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। विकासनगर एसडीएम का कहना है इस घटना की जांच की जा रही जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version