Site icon News India Update

स्विफ्ट डिजायर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत| NIU

स्विफ्ट डिजायर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत| NIU


संवाददाता- मोहन प्रसाद मीणा

मथुरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग थाना फरह क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया|

यहां ट्रैक्टर और एक स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई| टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलट गई और हादसे में 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|

सभी ट्रैक्टर सवार परिक्रमार्थी गोवर्धन परिक्रमा देकर जा रहे थे|

सभी ट्रैक्टर सवार भिंड के रहने वाले हैं | गोवर्धन से भिंड जाते समय रैपुरा जाट चौकी के समीप हुआ भीषण हादसा|

Exit mobile version