Site icon News India Update

मसूरी एमपीजी कॉलेज की भूमि पर बनने वाली सड़क और अतिक्रमण को लेकर छात्रसंघ का विरोध

मसूरी एमपीजी कॉलेज की भूमि पर बनने वाली सड़क और अतिक्रमण को लेकर छात्रसंघ का विरोध

मसूरी।  मसूरी म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की कॉलेज हॉस्टल की भूमि पर सड़क के निर्माण को लेकर छात्र संघ द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है। मसूरी म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष मोहन शाही के नेतृत्व में छात्रों ने मसूरी एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य, जिला अधिकार देहरादून, एसडीएम मसूरी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी और अधिशासी अधिकारी मसूरी को ज्ञापन देकर कॉलेज की भूमि से हो रही छेड़छाड़ और हॉस्टल की भूमि पर बनाई जाने वाली सड़क को लेकर किया जा रही कार्रवाई का विरोध जताया है उन्होंने कहा कि कॉलेज की भूमि से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोहन षाही और अन्य छात्रों ने कहा कि पूर्व में भी कॉलेज प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण कुछ लोगों द्वारा कॉलेज की भूमि पर आवास और दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया गया है जिसको तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। वही कॉलेज की संपूर्ण भूमि की तारबाड़ कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा कॉलेज की भूमि पर कब्जा किया गया है उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होने कहा कि कॉलेज की करने का कार्य करे जिसका लाभ मसूरी और आसपास के छात्रो को लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि अगर कालेज की भूमि के साथ छेडछाड कर सडक बनाने का निर्माण किया गया और कॉलेज की भूमि से अतिक्रमण नही हटाया गया जो वह छात्रों के साथ उग्र आंदोलन करने के लिये मजबूर होगे।

Exit mobile version