Site icon News India Update

सितारगंज पुलिस ने बरामद की 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एसपी सिटी रुद्रपुर ने किया खुलासा ।

सितारगंज पुलिस ने बरामद की 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एसपी सिटी रुद्रपुर ने किया खुलासा ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा वर्तमान में प्रदेश में विधानसभा सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद में अवैध शराब की तस्करी व बिक्रि पर प्रभावी रोकथाम व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग करने हेतु जनपद स्तर पर गठित की गयी SST/FST टीम व कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान दिनांक 4-2-2022 की मध्यरात्रि देवनगर चौराहा शक्तिफार्म पर स्वराज 855 FE ट्रैक्टर-ट्राली रजि० संख्या UK18CA3393 से 140 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का SR’s BIG HEAT Deluxe Whisky बरामद की गई, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, उपरोक्त संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 53/2022 धारा 60/72 आबकारी में अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अवैध शराब के स्रोत व अभियुक्त के तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी की जा रही है। बरामदगी

1- अंग्रेजी शराब मार्का SR’S BIG HEAT Deluxe Whisky- 140 पेटियां
2- ट्रैक्टर-ट्राली रजि) संख्या UK18CA3393

बरामदगी करने वाली टीम

1- कृष्ण कुमार (प्रभारी FST टीम A शक्तिफार्म)
2- उ0नि0 संजीत कुमार, प्रभारी चौकी शक्तिफार्म
3- उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिसौना
4- उ0नि0 संजय बोरा, थाना सितारगंज
5- कानि0 39 भारत भूषण, थाना सितारगंज
6- कानि0 1048 नरेंद्र पाठक, थाना सितारगंज कानि0 1011 नरेंद्र यादव, थाना सितारगंज
7- 8- कानि0 738 मोहित वर्मा
9- हो0गा0 गणेश सिंह
10- कैमरा मैन त्रिलोकी चन्द
11- चालक हिम्मत सिह

Exit mobile version