Site icon News India Update

होली पर आगरा में शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री!

होली पर आगरा में शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री!

आगरा । आबकारी विभाग ने 11 से 14 मार्च के बीच शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिनके अनुसार चार दिन में 22.12 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह पिछले साल की तुलना में 29% ज्यादा है, जब राजस्व 17 करोड़ रुपये था।

 

चार दिन में कितनी शराब बिकी?

विदेशी शराब: ₹8.44 करोड़

बियर: ₹4.12 करोड़

देसी शराब: ₹8.29 करोड़

बार लाइसेंस से बिक्री: ₹1.27 करोड़

इस रिकॉर्ड बिक्री से आबकारी विभाग को बड़ा राजस्व लाभ हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, अंग्रेजी शराब के शौकीनों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

Exit mobile version