Site icon News India Update

मसूरी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना| NIU

मसूरी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना| NIU


रिपोर्टर- सुनील सोनकर

मसूरी एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 9 साल की मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिससे देश का मस्तिष्क पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान तीन का सफलतापूर्वक लान्च कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं हर योजना और मिशन की मॉनिटरिंग करते हैं और उससे जुड़े लोगों का समय-समय पर उत्साहवर्धन भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब चंद्रयान 2 फेल हो गया था तब स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो पहुंचे और उन्होंने वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया और उनके मनोबल को टूटने नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार भारत के विकास को लेकर विभिन्न योजना जिसमें मेेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया के तहत काम कर रही हैं और भारत ने पिछले 9 वर्षों में दो गुना से लेकर 10 गुना तक तरक्की की है जो पिछले 60 वर्षों में नहीं हो पाया है, उन्होंने कहा कि 60 साल पहले 100 करोड़ की आबादी एक एम्स अस्पताल स्थापित था और अब उत्तराखंड जैसे एक करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में एक एम्स स्थापित है भारत में 2014 तक मेडिकल कॉलेज थे पर पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने उसको दो गुना करने का काम किया है।

पूरे देश में नेशनल हाईवे 53 हजार किलोमीटर बन चुके हैं, रेलवे का इलेक्ट्रीशियन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा गरीब कल्याण के साथ जन कल्याण योजनाओं के लेकर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है । रक्षा के क्षेत्र में पहले भारत दूसरे देशों से हथियार इम्पोर्ट करता था परंतु अब भारत, देश में निर्मित हथियारों को एक्सपोर्ट कर रहा है 16 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट भारत अब तक कर चुका है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों और अधिकारियों की विश्वसनीयता और हुनर के कारण आज भारत विश्व पटल पर सबसे आगे दिखाई दे रहा है और 2047 तक भारत देश एक विकसित देश के रूप में अपनी पहचान बनायेगा।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि फ्रांस पर डिजिटल सेटलमेंट में भारत विश्व में बहुत आगे बढ़ रहा है 46 प्रतिशत भारत का योगदान है डिजिटल सेटलमेंट में और हर जगह पर डॉलर का वर्चस्व टूट रहा है और रूपी का वर्चस्व बढ रहा है फ्रांस से भी रूपी में कारोबार करने के लिए समझौता हो रहा है | उन्होंने कहा कि फ्रांस से जल्द 26 राफैल भारत आ रहे हैं जिससे रक्षा के क्षेत्र में भारत और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी जब पर्यावरण आतंकवाद जल संकट आदि के क्षेत्र में कोई बात कहते हैं तो उसको देश और विश्व की जनता सुनने का काम करती है और उस पर अमल करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि भारत की जीवन पद्धति के आधार पर ही संसार में सुख चैन हो सकता है ।


राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 को लेकर विपक्ष कितना भी लामबंद हो परंतु प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी वैकेंसी नहीं है और विपक्ष को जवाब भी देना पड़ेगा कि मोदी जी के खिलाफ तो समस्त देश का विपक्ष एकजुट हैं परंतु बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर सभी विपक्ष के नेताओं ने मुंह बंद कर रखा हैं। बंगाल की हिंसा में उनके कार्यकर्ता भी मारे गए उसे पर वह चुप है केवल इसलिए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना है परंतु देश का मतदाता जागरूक है। उनको पता है कि देश मोदी जी की हाथों में सुरक्षित और मजबूत है। 2047 में भारत विश्व का सबसे अग्रणी देश बनेगा। मोदी जी का गुरु मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास सार्थक साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद 2024 में मोदी जी को मिलेगा और एक बार फिर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Exit mobile version