Site icon News India Update

घर घर में सुना जायेगा प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” का 100वां संस्करण, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कार्यकर्म को विशाल बनाने में जुटे | NIU

घर घर में सुना जायेगा प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” का 100वां संस्करण, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कार्यकर्म को विशाल बनाने में जुटे | NIU

देहरादून NIU कैंट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेमनगर कांवली मण्डल के बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम् में सभी नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारियों से बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के १००वें संस्करण को 100 लोगों के साथ प्रत्येक बूथ पर सुनने हेतु योजना बनाने को कहा।प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम को पूरे देश में एक लाख से ज्यादा लोगों पर प्रसारित करने की योजना है। ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम् को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर योजना के तहत केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा, राज्यसभा सांसदों को भी निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं।

इसके साथ ही ‘मन की बात’ के इस संस्करण में समस्त सांसदगणों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट द्वारा की गई, इस दौरान् कार्यक्रम् में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, प्रवक्ता हनी पाठक, महानगर उपाध्यक्ष एवं महानगर ‘मन की बात’ प्रभारी सुनिल शर्मा, महानगर मंत्री/मण्डल प्रभारी राजेश काम्बोज, महानगर मंत्री गोविन्द मोहन, महानगर संयोजक सोशल मीडिया आशीष शर्मा, प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, शिशिर कांत त्यागी मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान, संजय अरोड़ा, कैलाश सिंह बिष्ट रीमा देवीअतुल बिष्ट, रंजीत सेमवाल, नीरू छिब्बर सुरेंद्र गेल उदयराम पार्षद गण शक्ति केंद्र संयोजक वत्सल अध्यक्ष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version