Site icon News India Update

पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा । NIU

रिपोर्ट- सचिन गुप्ता
स्थान- हल्द्वानी
हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया की मुखानी क्षेत्र में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्यारोपी अशरफ को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अशरफ किच्छा का रहने वाला है, लूट के लिए ममता बिष्ट की हत्या की गई थी, पुलिस ने लूटी गई नकदी और जेवरात भी बरामद किए है, अशरफ ने हथौड़ी से ममता की हत्या की थी पुलिस ने हथौड़ी और मोटरसायकिल भी बरामद की है। आरोपी अशरफ कुछ समय पहले महिला के घर मे ग्रिल बेल्डिंग का कार्य कर चुका है, पुलिस टीम ने खुलासे के लिए आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

Exit mobile version