Site icon News India Update

वकीलों का विरोध

वकीलों का विरोध

हल्द्वानी।  हल्द्वानी में अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के प्रस्तावित संशोधन के विरोध में वकीलों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। वकीलों द्वारा सिविल न्यायालय और एसडीएम कोर्ट में कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का अधिवक्ता संशोधन अधिनियम वकीलों के खिलाफ है। और उनके हितों पर इस संशोधन से विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने भारत सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन अधिनियम को बिना शर्त वापस लेने की मांग की है ऐसा न करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

Exit mobile version