Site icon News India Update

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास व भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभर में देखी जा रही है गणतंत्र दिवस की धूम । NIU

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास व भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभर में देखी जा रही है गणतंत्र दिवस की धूम । NIU

देहरादून NIU ✍️ आज देश भर में गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है संपूर्ण देशवासी भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं जिसके चलते दिल्ली से लेकर देश के हर कोने में भारतीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी जा रही है इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ प्रदेश कार्यलय में तिरंगा फहराया…

Exit mobile version