रिपोर्टर सुनील सोनकर ✍️
मसूरी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों ने मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में एनएसयूआई का 52 वा स्थापना दिवस घूमघाम के साथ मनाया। इस मौके पर एनएसयूआई सदस्य पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए एनएसयूआई जिंदाबाद के नारे लगाये और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। छात्रसंघ अध्यक्ष पिं्रस पवार ने कहा कि एनएसयूआई छात्र संगठन हमेशा छात्र हितों को लेकर काम करता है। इस दौरान संगठन द्वारा छात्र हितों के लिए काम करने को लेकर प्रतिज्ञा ली गई। एनएसयूआई के इतिहास तथा इसके उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का एक अग्रणी संगठन है, जिसकी संगठन के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि एनएसयूआई लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिपेक्षता को मानने वाला संगठन है। संगठन बिना कोई जाति या धर्म देखे छात्र और सामाजिक हितों के लिए काम करता है। वह संगठन छात्र हितों के लिए हमेशा तत्परता से काम करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर आकाश, रोहित, प्रवीन, सचिन, कुलदीप, अभिंनदन, अमन सहित कई युवा मौजूद थे।
मसूरी में एनएसयूआई का 52 वा स्थापना दिवस घूमघाम के साथ मनाया, छात्र हितों के लिए काम करने को लेकर ली प्रतिज्ञा ।

