Site icon News India Update

एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य के अध्याय हटाए, इसके अलावा कुछ अन्य चैप्टर भी हटाए गए, बदलावों को 2023-2024 सत्र से लागू किया जाएगा। NIU

एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य के अध्याय हटाए, इसके अलावा कुछ अन्य चैप्टर भी हटाए गए, बदलावों को 2023-2024 सत्र से लागू किया जाएगा। NIU

देहरादून NIU ✍️ नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने 12वीं क्लास की इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य के चैप्टर हटा दिए हैं।

एनसीईआरटी के मुताबिक, किए गए सभी बदलाव मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी 2023-2024 से लागू किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव देश भर में एनसीईआरटी का पालन करने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा।

कक्षा 12 से, अध्याय ‘किंग्स एंड क्रॉनिकल्स; मुगल दरबार (सी. 16वीं और 17वीं सदी)’ को इतिहास की किताब ‘थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट 2’ से हटा दिया गया है। किताब से ‘अमेरिकन हेजेमोनी इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स’ और ‘द कोल्ड वॉर एरा’ शीर्षक वाले दो चैप्टर भी हटा दिए गए हैं।

साथ ही, कक्षा 12वीं की पाठ्यपुस्तक ‘इंडियन पॉलिटिक्स आफ्टर इंडिपेंडेंस’ के दो अध्याय ‘लोकप्रिय आंदोलनों का उदय’ और ‘एक दल के प्रभुत्व का युग’ नाम से हटा दिए गए हैं।

कक्षा 10वीं और 11वीं की पाठ्यपुस्तकों में ‘डेमोक्रेसी एंड डायवर्सिटी’, ‘लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन’ और ‘लोकतंत्र की चुनौतियां’ कक्षा 10वीं की किताब ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स-2’ से हटा दिए गए हैं। 11वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक ‘थीम इन वर्ल्ड हिस्ट्री’ से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘औद्योगिक क्रांति’ जैसे चैप्टर हटा दिए गए हैं।

Exit mobile version