Site icon News India Update

पहली बारिश में उखड़ीं मसूरी की सड़कें, गड्ढों ने बढ़ाया हादसों का खतरा

पहली बारिश में उखड़ीं मसूरी की सड़कें, गड्ढों ने बढ़ाया हादसों का खतरा

रिपोर्टर- सुनील सोनकर 

मसूरी। मानसून की पहली तेज बारिश ने मसूरी की सड़कों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। पेट्रोल पंप से पिक्चर पैलेस चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सड़क निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में सड़कें उखड़ जाती हैं। इससे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मसूरी किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पहले ही भूस्खलन से प्रभावित है, वहीं शहर के भीतर गड्ढों से टैक्सी वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग की। उन्होने कहा कि खराब सड़कें पर्यटन नगरी की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। नागरिकों ने सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बारिश के दौरान सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

 

Exit mobile version