Site icon News India Update

मसूरी: नगर पालिका ने शहीद स्थल पर ही करा डाला अवैध निर्माण, उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन समिति ने खोला मोर्चा । NIU

मसूरी: नगर पालिका ने शहीद स्थल पर ही करा डाला अवैध निर्माण, उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन समिति ने खोला मोर्चा । NIU

नगर पालिका परिषद मसूरी ने शहीद स्थल झूलाघर नियर रोपवे ट्रॉली के मध्य में अवैध निर्माण कर दो मंजिला भवन तैयार कर दिया है तथा तीसरी अवैध मंजिल की तैयारी हो रही है। यदि यह तीसरी मंजिल बनती है तो मसूरी के शहीद स्थल, पहाड़ के पितृ देवताओं को अपमानित किया जायेगा जिससे लाखो पहाड़वासियों का अपमान हो रहा है।

जिसके चलते मसूरी के उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन समिति ने नगर पालिका के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है, आज शहीद स्थल पर पहुंचकर इस हेतु धरना प्रदर्शन कर नगरपालिका का विरोध किया गया साथ ही मसूरी एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया,

मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व् समिति के सदस्य रजत अग्रवाल ने बताया की नगर पालिका परिषद मसूरी ने नियम विरुद्ध यह निर्माण करवाया है और इस निर्माण को अवैध भी बताया साथ ही प्रशासन से कानूनी कार्यवाही किए जाने का अनुरोध करते हुए कहा की उपरोक्त अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये अन्यथा समिति मसूरी के समस्त जनता के साथ मिलकर आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगी, जिसकी जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सरकार एवं प्रशासन की होगी।

Exit mobile version