Site icon News India Update

मसूरी मॉर्डन स्कूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोग घायल ।

मसूरी मॉर्डन स्कूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोग घायल ।

रिपोर्टर सुनील सोनकर ✍️ Mussoorie Modern School
मसूरी मॉर्डन स्कूल के पास एक कार एमपी04-सीवी-2852 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि मसूरी कंपनी गार्डन से डंसर्विक कोर्ट की ओर जा रही कार चढ़ाई पर ब्रेक ना लगने के कारण अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार आशीष कुमार साहू पुत्र राम नारायण साहू(34) निवासी ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी छतरपुर मध्य प्रदेश और रवीना सोलंकी पुत्री सुभाष सोलंकी(32) निवासी पालम कॉलोनी साउथ वेस्ट दिल्ली मामूली रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि चढ़ाई में कार के ब्रेक नही लगे जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी ।मसूरी पुलिस ने बताया कि दोनों कार में सवार लोगो सुरक्षित है दोनो को हल्की चोट आई है जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है वही पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version