मसूरी भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिलाष के उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उनको भाजपा मसूरी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसके बाद मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा ने नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष का माला पहना कर स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए शीर्ष नेतृत्व के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल महामंत्री कुशाल राणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा भाजपा युवा मोर्चा में रहते हुए युवा मोर्चा को मजबूत करने के साथ भाजपा की जन कल्याणकारी रीति नीति को अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता तक पहुंचाने का काम किया है वहीं युवा मोर्चा को भी मजबूत किया है और इसी को देखते हुए उनको पार्टी के द्वारा सम्मान देते हुए उनको पदोन्नत कर मसूरी भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है जिसके लिए वह सदा आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह आगामी चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन जन को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ रीति नीति से अवगत कराएंगे और मसूरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भारी मतों से विजय बनाने में पूरा सहयोग देगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने प्रतिद्वंदी को 12000 वोटों से मात दी थी और इस बार 21000 वोटों से मात देने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ महिलाएं युवाओं बुजुर्ग सभी का सहयोग है क्योंकि गणेष जोशी जन नेता है और उनके द्वारा मसूरी विधानसभा के सभी वर्गों के लिए काम किया गया है ं मसूरी के विकास के लिए कई योजनाएं मसूरी में क्रियान्वयन की गई है जिसमें मसूरी की पेयजल, पार्किंग, टाउन हॉल आदि है उन्होंने कहा कि 2022 एक बार फिर भाजपा का है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।