Site icon News India Update

आदर्श आचार संहिता के बीच 866 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

आदर्श आचार संहिता के बीच 866 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी एवं थानाध्यक्ष मोरी सतीश घिल्डियाल के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान मियागाड़ के पास से यश जोशी नामक युवक को 866 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त- यश जोशी पुत्र नवीन जोशी निवासी वी0-6/6 डील कॉलोनी रायपुर,थाना रायपुर देहरादून उम्र-26 वर्ष।

बरामद माल- 866 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत-87000/ रु0)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1-श्री सतीश घिल्डियाल- थानाध्यक्ष मोरी
2-कानि0 शूरवीर सिंह-थाना मोरी
3-कानि0 चालक राजेश सिंह-थाना मोरी
4-हो0गा0-अनिल-थाना मोरी

Exit mobile version