Site icon News India Update

मसूरी में कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित की गई मॉक ड्रिल

मसूरी में कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित की गई मॉक ड्रिल

रिपोर्टर- सुनील सोनकर

मसूरी।  देष में कोरोना संक्रमण के बढते मामले को देखते हुए भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में कोरोना से निपटने को लेकर सभी तैयारिया पूरी करने के निर्देश दिये गए है जिसको देखते हुए उत्तराखड के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेष के सभी अस्पतालों में कारोना से निपटने को लेकर सभी तैयारियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिये गए है जिसको लेकर मसूरी उप जिला चिकित्यालय में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य कोविड-19 मामलों में संभावित वृद्धि के मद्देनज़र अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान, अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर की उपलब्धता, दवाइयाँ, और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। इसमें मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता का मूल्यांकन भी किया गया। मसूरी उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद मसूरी के अस्पताल में कोरोना को लेकर की कई व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें एक कोरोना मरीज को अस्पताल में लाने के साथ उसे देने वाले उपचार की समीक्षा की गई।

उन्होने कहा कि अस्पताल में 51 ऑक्सीजन बैड है व अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है । पांच आईसीयू बेड का आईसीयू सेंटर पूरी तरीके से तैयार है। उन्होने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवा उपलब्ध है। उन्होने कहा कि अस्पताल प्रबंधन कोरोना से निपटने के लिये पूरी तरीके तैयार है।

Exit mobile version