Site icon News India Update

रुड़की में एक भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट

रुड़की में एक भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट

लोमहर्षक हत्याकांड

रक्षाबंधन से पहले उत्तराखंड के रुड़की में एक भाई ने अपनी दोनों बहनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला भाई और बहनों के बीच आपसी झगड़े का बताया जा रहा है। आरोपी बहनों के व्यवहार से नाराज था और बदला लेना चाहता था। बताया जा रहा है कि देर रात अपने दोस्त के दाह संस्कार से लौटकर वह एक-एककर बहनों के ससुराल पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। वारदात को अंजाम देने वाला विक्की मंगलवार दोपहर अपने एक दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। दोस्त की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि वह बाइक से रुड़की पहुंच गया और शाम को अपनी दोनों बहनों और जीजा पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी की बड़ी बहन संगीता के बेटे अर्जुन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पिता और दो रिश्तेदारों को पूछताछ को हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की दोपहर दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से रुड़की आया था। इसके बाद वह सेक्टर रोड पहुंचा। यहां किसी पारिवारिक विवाद को लेकर उसने पहले अपनी बड़ी बहन संगीता और जीजा संदीप पर गोली चला दी। इसके बाद उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा को भी निशाना बनाया। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीजा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पेपर लीक में जेल जा चुका आरोपी

वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विक्की का अतीत भी विवादों से जुड़ा रहा है। कुछ साल पहले पेपर लीक मामले में उसका नाम सामने आया था और वह इस मामले में जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम संभाल रहा था। आरोपी विक्की ने दस मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले गणेशपुर सेक्टर रोड पर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह सीधे आजादनगर चौक पहुंचा और दूसरी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में करीब दस मिनट का समय और दो किमी की दूरी तय की है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

दोनों बहनों की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मालवीय नगर में एसएससी की कोचिंग चलाने वाले आरोपी ने दोनों बहनों को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। एक निजी कंपनी में काम करने वाले घायल जीजा संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, विक्की रुड़की के मालवीय चौक क्षेत्र में कोचिंग सेंटर चलाता है। उसकी दोनों बहनें भी रुड़की में ही रहती थीं। बताया जा रहा है कि बहनों के व्यवहार को लेकर विक्की की उनसे कई बार कहासुनी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों बहनों को लेकर उसके मन में काफी समय से नाराजगी थी। मंगलवार को विक्की ने पहले अपनी बहन संगीता को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरी बहन पुष्पा के घर पहुंचा और वहां भी गोली चला दी। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी दोनों बहनों के व्यवहार से नाराज था। इसी के चलते उसने दोनों की हत्या की।

Exit mobile version