Site icon News India Update

तीन साल से लापता ममता, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लीपापोती का आरोप । NIU

तीन साल से लापता ममता, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लीपापोती का आरोप । NIU

रिपोर्ट, मुकेश बछेती,पौड़ी
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस के बाद से लगातार महिला अपराध के मामले खुलकर सामने आ रहे हैं, श्रीनगर में भी ममता बहुगुणा करीब तीन साल से लापता है, ममता के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच सही से नहीं की और अब मामले की लीपापोती करने में जुटी है। वही परिजनों ने पुलिस प्रशासन के ऊपर राजनीतिक दबाव होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ममता बहुगुणा के भाई प्रदीप जोशी ने बताया कि ममता के ससुराल पक्ष ने इस मामले में पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करवाई। जबकि वो अपने ससुराल से ही गायब थी. उल्टा उनकी बहन को बदनाम किया जा रहा है कि वो किसी के साथ भाग गई है। उनका परिवार तीन साल से ममता की तलाश में भटक रहा है वो मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगा चुके हैं, उनका आरोप है कि पुलिस ने इस प्रकरण में सही ढंग से विवेचना नहीं की, कुछ रसूखदारों के इशारे पर केस को हल्का किया गया वही मामले की तह तक पहुंचे बिना केस को बंद कर दिया गया, उन्होंने सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

Exit mobile version