Site icon News India Update

कुंभ 2027 और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम: हरिद्वार पुलिस में फेरबदल

कुंभ 2027 और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम: हरिद्वार पुलिस में फेरबदल

हरिद्वार। जनपद की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जनपद में तीन नए राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दो नए पुलिस सर्किल बनाए गए हैं, जिसके बाद जिले में कुल सर्किलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

आगामी कुंभ मेला-2027, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की बेहतर निगरानी की दृष्टि से इस पुनर्गठन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसपी द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार बहादराबाद सर्किल की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी।

नगर सर्किल का क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर रहेंगी। वहीं ज्वालापुर सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को दी गई है, जिनके अधीन कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी।

सदर सर्किल का दायित्व क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी संभालेंगे। उनके क्षेत्र में कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन शामिल की गई है। रुड़की सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को सौंपी गई है, जिनके अधीन कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर रहेंगी।

इसी क्रम में मंगलौर सर्किल का क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा रहेंगी। लक्सर सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को दी गई है, जिनके अधीन कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर रहेंगी।

भगवानपुर सर्किल का क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला रहेगा। वहीं रानीपुर सर्किल की कमान क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को आगामी कुंभ मेला-2027 समेत जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए सर्किलों के गठन से क्षेत्राधिकारियों के स्तर पर पुलिसिंग की निगरानी और जवाबदेही को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

नई तैनाती और सर्किलों का आवंटन:

विभाग का मानना है कि नए सर्किलों के गठन और अधिकारियों के नए दायित्वों से ग्राउंड लेवल पर पुलिसिंग की निगरानी और जवाबदेही और अधिक मजबूत होगी।

Exit mobile version