Site icon News India Update

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल: अब दूरदर्शन पर कुमाऊंनी और गढ़वाली में भी गूंजेंगे समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल: अब दूरदर्शन पर कुमाऊंनी और गढ़वाली में भी गूंजेंगे समाचार

देहरादून। उत्तराखंड की स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। अब दूरदर्शन के माध्यम से कुमाऊंनी और गढ़वाली भाषाओं में भी समाचार प्रसारित किए जाएंगे। इससे प्रदेश की दोनों प्रमुख लोकभाषाओं को व्यापक मंच मिलने के साथ ही स्थानीय संस्कृति और बोली को बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर से कुमाऊंनी और गढ़वाली भाषा में समाचारों का लाइव प्रसारण शुरू होने की तैयारी है। इस पहल से उत्तराखंड के लोगों को अपनी मातृभाषा में समाचार सुनने और देखने का अवसर मिलेगा।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार उत्तराखंड की लोकभाषाओं, लोकसंस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने पर जोर देते रहे हैं। दूरदर्शन पर कुमाऊंनी और गढ़वाली में समाचार प्रसारण शुरू होना इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस पहल से पहाड़ की लोकभाषाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी भाषा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में भी यह प्रसारण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Exit mobile version