Site icon News India Update

लालकुआँ नगर पंचायत काग्रेंस अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता मिश्रा ने विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क 

लालकुआँ नगर पंचायत काग्रेंस अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता मिश्रा ने विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क 

देहरादून।  लालकुआँ नगर पंचायत काग्रेंस अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डाॅक्टर अस्मिता मिश्रा ने नगर के विभिन्न वार्डों में पैदल जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले सात सालों में केवल घोषणाओं के माध्यम से जनता को गुमराह किया।

उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने केवल जुमले फेंके हैं, जबकि लालकुआँ शहर की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने लालकुआँ के विकास पर कोई ध्यान नही दिया तथा उनके द्वारा शहर में एक भी ईट विकास की नहीं लगाई गई है। उन्होंने लोगों से लालकुआँ शहर के विकास के लिए काग्रेंस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन लालकुआँ की गालियाँ में पहुंँच रहा हुँ तो क्षेत्र मे विकास की पोल खुल रही है विकास के नाम पर क्षेत्र मे केवल भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे हि कांग्रेस का चेयरमैन बनता है वैसे ही शहर के विकास पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में छोटी छोटी कमेटी बनाकर उनके राय अनुसार विकास कार्य किए जाएगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही लालकुआँ में विकास को नई दिशा देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर मुख्य रूप से काग्रेंस नगर अध्यक्ष भुवन पाडे, वरिष्ठ नेता पुरन रजवार, महिला नेत्री बीना जोशी, अनूप भाटिया,पुजा सौलंकी, मुकेश कुमार, सईद अहमद, सुरज राय, शिब्बू, रजनीश कुमार, उर्मिला मिश्रा, विवेक मिश्रा, आजम खां, समीर खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version