Site icon News India Update

लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विद्यालय में करोड़ों की सौगात दी

लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विद्यालय में करोड़ों की सौगात दी

रिपोर्टर :- सचिन गुप्ता

लालकुआँ- लालकुआँ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विद्यालय को बड़ी सौगात देते हुए जिला खनिज न्यास से एक करोड़ दो लाख की लागत से चार कक्षा कक्षों और दो शौचालयों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस दौरान लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि लालकुआँ का पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है जिसमें आवश्यकताओ को देखते हुए कॉलेज में कक्षा-कक्षों का और शौचालयों का एक करोड़ से अधिक लागत का शिलान्यास किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य पूरा करने का समय 6 माह रखा गया है सरकार का उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी उच्च स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिल सके जिसके लिये सरकार प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version