रिपोर्टर- सुनील सोनकर
मसूरी में शिक्षक दिवस के मौके पर मसूरी की राज कराते अकादमी ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन सभी होनहार कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बीते वर्ष और इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक हासिल किए हैं। यह कार्यक्रम मसूरी के खेल प्रेमियों और नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। इस समारोह में जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ खेलो महाकुंभ जैसे बड़े मंचों पर पदक जीतने वाले 23 बालक और बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी मौजूद खिलाडियों को मेंडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
राज कराते अकादमी के निदेशक हेमराज शर्मा ने बताया कि कैसे अकादमी पिछले कई वर्षों से शहर में कराटे और आत्मरक्षा की शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अकादमी का लक्ष्य ना सिर्फ खिलाड़ियों को पदक दिलवाना है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर बनाना भी है।
पलिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी जैसे शहर में इतनी प्रतिभा देख कर गर्व होता है। राज कराते अकादमी जो काम कर रही है, वह काबिल-ए-तारीफ है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अकादमी को टाउन हॉल में पर्याप्त स्थान मिले, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण ले सकें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने राज कराते अकादमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मसूरी के बच्चों को आत्मरक्षा और खेलों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान है।

