Site icon News India Update

मथुरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष हुआ स्थापित व जिलाधिकारी ने यमुना बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण |NIU

मथुरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष हुआ स्थापित व जिलाधिकारी ने यमुना बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण |NIU


संवाददाता- मोहन प्रसाद मीणा

मथुरा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि पहाड़ों पर अत्याधिक वर्षा होने के कारण यमुना नदी में ताजेवाला बैराज से 309520 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है एवं इसके उपरान्त भी 02 से 2.50 लाख क्यूसेक निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है तथा दिल्ली क्षेत्र में विगत दिवसों में अत्याधिक वर्षा होने के कारण जनपद मथुरा में यमुना नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।


उक्त के दृष्टिगत इस वर्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर (ईओसी) में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर-0565-2974934 एवं 0565-2972962 है। बाढ़ नियंत्रक कक्ष 24 घंटे संचालन रहेगा। सूचना, मदद, शिकायत, सुझाव आदि हेतु उक्त दूरभाष नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही साथ जिलाधिकारी पुलकित खरे में बाढ़ रहित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया|

Exit mobile version