Site icon News India Update

Hindu New Year 2023: कुछ यूं मनाया गया हिन्दू नववर्ष, एक दूसरे को दी बधाई। NIU

Hindu New Year 2023: कुछ यूं मनाया गया हिन्दू नववर्ष, एक दूसरे को दी बधाई। NIU

रिपोर्ट : डी पी उनियाल, गजा NIU ✍️ विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर के गजा में हिंदू नव वर्ष सम्वत २०८० तथा चैत्र नवरात्र के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने हिन्दू नववर्ष २०८० व चैत्र मास नवरात्र प्रथम दिवस पर एक दूसरे को बधाईयां दी। बैठक में हिन्दू नववर्ष का ध्वज पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मीना खाती अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, रतन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह खाती वरिष्ठ भाजपा नेता, गजेन्द्र सिंह खाती जनपद मंत्री ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित करते हुए संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, आज हिन्दू नववर्ष के साथ साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी है, यह कार्यक्रम दलगत राजनीति से हटकर सभी लोगों का है।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आज का दिन नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाये जाने का आह्वान किया गया है। नवरात्र के प्रथम दिन दुर्गा शक्ति के रुप में शैल पुत्री की पूजा की जाती है। गजेन्द्र सिंह खाती तथा रतन सिंह रावत ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संस्कृति, परम्पराओं, त्योहारों को भाई चारे के साथ मनाया जाए।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री ज्योति पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, बीर सिंह असवाल, हंसलाल सिंह चौहान, कमल सिंह चौहान, आलम सिंह खाती, कलम सिंह कुट्टी, विजय सिंह रावत, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version