Site icon News India Update

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह से CM धामी ने की भेंट ।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह से CM धामी ने की भेंट ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री शंकर सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।उनकी यह यात्रा जन जागरूकता उत्पन्न करने मे कारगर साबित होगी।

Exit mobile version