Site icon News India Update

नशे में बाइक खंभे से टकराई, युवक के चेहरे पर लगे 30 टांके

नशे में बाइक खंभे से टकराई, युवक के चेहरे पर लगे 30 टांके

दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौट रहा था युवक, हेलमेट नहीं पहना था

हरिद्वार। शराब के नशे में बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौट रहे युवक की बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर चेहरे पर करीब 30 टांके लगाए।

जानकारी के अनुसार लक्सर के बीकमपुर चौकी क्षेत्र के तिलकपुरी गांव निवासी मांगेराम पुत्र नकलीराम पतंजलि फूड पार्क में काम करता है। बताया गया कि शाम को छुट्टी के बाद वह दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए रुक गया। रात करीब नौ बजे वह बाइक से शाहपुर से अपने गांव तिलकपुरी लौट रहा था। भोगपुर से पहले हॉट मिक्स प्लांट के पास नशे की हालत में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई।

हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसका चेहरा सीधे खंभे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लक्सर के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसके चेहरे की सर्जरी कर करीब 30 टांके लगाए। परिजनों के मुताबिक मांगेराम को शराब पीने की आदत है और हादसा नशे की हालत में बाइक चलाने के दौरान हुआ। युवक तीन बच्चों का पिता बताया गया है।

Exit mobile version