Site icon News India Update

जिला खनन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 68 लाख कैश बरामद

जिला खनन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 68 लाख कैश बरामद

शामली। मेरठ विजिलेंस (एंटी करप्शन) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और उनके लिपिक बाबू सद्दाम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

क्या है मामला: शिकायतकर्ता ठेकेदार परमाल से खनन पट्टे की फाइल पास कराने के एवज में 1.35 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। 21 सितंबर को 50,000 बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए थे और 85,000 नकद लेते हुए टीम ने जाल बिछाकर दोनों को दबोचा।

भारी कैश बरामद:

मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई के बाद दोनों को आदर्श मंडी थाने ले जाकर गहन पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक और खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version