107 श्रमिक पालिका पहुंचे, अध्यक्ष बोलीं- सहमति और कोर्ट के आदेश के बाद ही होगा फैसला
मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर मजदूर संघ के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को मजदूर संघ के 107 श्रमिक रिक्शा चालक पालिका पहुंचे और गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद कराने तथा बकरीहॉल पार्किंग वापस मजदूर संघ को सौंपने की मांग की। मजदूर संघ महामंत्री शोभन सिंह पवार ने कहा कि पूर्व में संघ के नाम से संचालित 14 गोल्फ कार्ट के सदस्यों को निष्कासित किया जा चुका है। गोल्फ कार्ट के पंजीकरण और संचालन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मसूरी में 121 रिक्शा चालक हैं, ऐसे में कुछ लोगों को गोल्फ कार्ट संचालन की अनुमति देना उनके हितों के साथ अन्याय होगा। मांग नहीं मानी गई तो संघ ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी।
वहीं पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मजदूर संघ के ही दो पक्ष गोल्फ कार्ट को लेकर अलग-अलग मांग कर रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पंजीकरण का मुद्दा भी सामने है। दोनों पक्षों में सहमति बनने और न्यायालय के आदेश तक गोल्फ कार्ट संचालन पर रोक जारी रहेगी। न्यायालय का जो भी आदेश होगा, पालिका उसका पालन करेगी।
बाइट शोभन सिंह पवार महामंत्री मजदूर संघ मसूरी
बाइट मीरा सकलानी पालिकाध्यक्ष मसूरी
