Site icon News India Update

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी

कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैंट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत ट्यूबवेल के लिए कैंट क्षेत्र में शीघ्र भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंट युवा समिति के अनुरोध पर बीजापुर से कैंट क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और जल्द ही कैंट बोर्ड के माध्यम से ट्यूबवेल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने कैंट बोर्ड स्थित अस्पताल को किसी निजी संस्थान के साथ अनुबद्ध किए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version